केंद्रीय बजट 2026: भाजपा विधायक डेचा ने बताया ‘ऐतिहासिक’ सांसद राजकुमार रोत ने घेरा, कहा-‘यह युवाओं का नहीं, रील बजट है’
डूंगरपुर/सागवाड़ा. केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट पर वागड़ अंचल में सियासत गर्मा गई है. एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने इसे सर्वसमावेशी और दूरदर्शी बताया है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय सांसद ने बजट की प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. विधायक शंकरलाल डेचा: “हर वर्ग के उत्थान का…

