Headlines

डूंगरपुर: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दशामाता पर्व, महिलाओं ने पीपल पूजन कर मांगी सुख-समृद्धि

डूंगरपुर वागड़ अंचल सहित जिलेभर में शुक्रवार को दशामाता का पर्व पारंपरिक श्रद्धा, हर्षोल्लास और अटूट विश्वास के साथ मनाया गया. सुहागिन महिलाओं ने अलसुबह से ही सज-धजकर पीपल वृक्ष की पूजा-अर्चना की और परिवार की दशा सुधारने तथा अखंड सौभाग्य की मंगल कामना की. पीपल पूजन और पारंपरिक श्रृंगार का अनूठा संगम शहर के…

Read More

डूंगरपुर: कलेक्टर की गैस एजेंसियों के साथ अहम बैठक; कालाबाजारी रोकने के लिए ‘स्पेशल टास्क फोर्स’ गठित

डूंगरपुर जिले में एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है. शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में सभी गैस एजेंसी प्रबंधकों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं…

Read More

डूंगरपुर: रसद विभाग का दावा – जिले में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक, कालाबाजारी पर रहेगी पैनी नजर

डूंगरपुर जिले में रसोई गैस की किल्लत की खबरों के बीच रसद विभाग ने स्थिति स्पष्ट की ह. जिला रसद अधिकारी (DS0) ओमप्रकाश जोतड़ ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान आश्वस्त किया कि जिले में एलपीजी की कोई कमी नहीं है. सभी गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और आपूर्ति व्यवस्था को…

Read More

डूंगरपुर: चितरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीछा करने पर खड्डे में जा गिरी कार, 8 लाख की अवैध शराब जब्त

डूंगरपुर जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार द्वारा अवैध शराब कारोबारियों और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चितरी थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट डिजायर कार सहित 35 कार्टन शराब जब्त…

Read More

धंबोला सड़क हादसा: मोडासा में महेश रोत ने तोड़ा दम, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है. हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक महेश रोत की गुजरात के मोडासा स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई. महेश की मौत की खबर जैसे ही उसके गांव पहुंची, पूरे…

Read More

बेणेश्वर धाम में सीएम भजनलाल शर्मा के दौरे की तैयारियां तेज: उच्चाधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आगामी बेणेश्वर धाम दौरे को लेकर जिले में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री आगामी 16 मार्च को वागड़ के प्रयाग कहे जाने वाले बेणेश्वर धाम पहुंचेंगे, जहां वे ‘जनजाति गौरव दिवस’ के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इस महत्वपूर्ण दौरे की पूर्व तैयारियों की…

Read More

सागवाड़ा: शादी की खुशियां मातम में बदली, कुएं में डूबने से बांसवाड़ा के युवक की दर्दनाक मौत

राजस्थान के डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र के सेलोता गांव में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. यहाँ एक शादी समारोह के दौरान खुशियों का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया, जब एक 20 वर्षीय युवक की कुएं में डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान पड़ोसी जिले बांसवाड़ा…

Read More

डूंगरपुर: धंबोला में बेकाबू कार ने मारी टक्कर, तीन को रौंदा, मकान का गेट तोड़कर घुसी अंदर

डूंगरपुर जिले के धंबोला कस्बे में धुलेंडी के त्योहार के दिन एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. यहाँ एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर न केवल राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया, बल्कि एक रिहायशी मकान का लोहे का गेट तोड़कर अंदर जा घुसी. इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल…

Read More

डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से युवक की मौत, दो गंभीर घायल

डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में सतीरामपुर बस स्टैंड के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. यहाँ एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े तीन बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य…

Read More

खाकी का ‘रंगीन’ जज्बा: सुरक्षा की जिम्मेदारी के बाद डूंगरपुर पुलिस ने मनाई होली, जवानों संग जमकर थिरके एसपी मनीष कुमार

डूंगरपुर ‘ड्यूटी फर्स्ट’ के संकल्प के साथ जिलेभर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के बाद, डूंगरपुर पुलिस ने अपनी थकान मिटाते हुए रिजर्व पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया. आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद, गुरुवार को पुलिस अधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर भाईचारे…

Read More