Headlines

बांसवाड़ा: त्योहारों पर हथियार प्रदर्शन और भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट पर रहेगी पाबंदी: एसपी सुधीर जोशी

बांसवाड़ा आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सोमवार को राजतालाब थाने में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुधीर जोशी की अध्यक्षता में हुई इस सीएलजी (CLG) और शांति समिति की बैठक में मोहर्रम सहित अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की रूपरेखा तैयार की गई.

हथियारों के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर

बैठक में एसपी सुधीर जोशी ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि त्योहारों या जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के धारदार हथियारों का प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी.

इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने की बात कहते हुए हिदायत दी कि:

  • कोई भी व्यक्ति भ्रामक, भड़काऊ या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट शेयर न करे.
  • ग्रुप एडमिन भी अपने ग्रुप्स पर नजर रखें; किसी भी अप्रिय पोस्ट के लिए वे भी जिम्मेदार होंगे.

एसपी की अपील: “यदि क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व नजर आए, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते ठोस कदम उठाया जा सके. शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें.”

बैठक में ये अधिकारी और प्रबुद्ध जन रहे मौजूद

थाना परिसर में आयोजित इस बैठक में पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों सहित विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. इसके अलावा कोतवाली व राजतालाब थानाधिकारी, सीएलजी सदस्य, शांति समिति के सदस्य, पुलिस मित्र सहित सभी समुदायों के वरिष्ठ व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. सभी ने प्रशासन को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने का पूरा भरोसा दिलाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *