Headlines

बांसवाड़ा में मानसूनी बारिश का दौर तेज: आजाद चौक में सड़क पर बहा नदी जैसा पानी

बांसवाड़ा जिले में मानसूनी बारिश का दौर एक बार फिर तेज हो गया है. बुधवार सुबह से शुरू हुई मूसलाधार बारिश से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई. सुबह हुई तेज बारिश के चलते शहर के आजाद चौक क्षेत्र में सड़क पर पानी नदी की तरह बहने लगा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा. जिलेभर में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला लगातार जारी है.

बीते 24 घंटों के बारिश के आंकड़े (मिमी में):

मौसम और राजस्व विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दर्ज की गई बारिश का ब्यौरा इस प्रकार है:

  • बांसवाड़ा क्षेत्र: बांसवाड़ा शहर में 27.0 मिमी, माही डैम पर 24.0 मिमी और कागदी क्षेत्र में 29.20 मिमी बारिश दर्ज हुई.
  • घाटोल व आसपास: जगपुरा में सर्वाधिक 38.0 मिमी, भुंगड़ा में 37.0 मिमी और घाटोल में 31.0 मिमी पानी बरसा.
  • बागीदौरा व सल्लोपाट: सल्लोपाट में 37.0 मिमी, शेरगढ़ में 33.0 मिमी और बागीदौरा में 30.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.
  • गढ़ी व अर्थूना: गढ़ी में 26.0 मिमी, लोहारिया में 25.0 मिमी और अर्थूना में 23.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई.
  • अन्य क्षेत्र: दानपुर में 20.0 मिमी, केसरपुरा में 15.0 मिमी, सज्जनगढ़ में 12.0 मिमी और कुशलगढ़ में 10.0 मिमी बारिश दर्ज हुई.

जिलेभर में लगातार हो रही इस बारिश से औसत वर्षा के आंकड़ों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. झमाझम बारिश से फसलों को नया जीवन मिलने की उम्मीद में किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *