Headlines

डूंगरपुर: ‘ऑपरेशन स्वच्छता’ के तहत बड़ी कार्रवाई, सागवाड़ा पुलिस ने माही पुल पर कार से गांजा पकड़ा, आरोपी शाहरुख खान गिरफ्तार

डूंगरपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष ‘ऑपरेशन स्वच्छता’ के तहत सागवाड़ा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस टीम ने 24 अगस्त को माही पुल चेक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार से 24 ग्राम गांजा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

नाकाबंदी के दौरान हत्थे चढ़ा तस्कर

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सागवाड़ा थाना पुलिस ने 24 अगस्त को माही पुल चेक पोस्ट पर विशेष नाकाबंदी की थी. इसी दौरान एक संदिग्ध कार आती दिखी, जिसे पुलिस टीम ने रुकवाकर गहनता से तलाशी ली. तलाशी के दौरान कार से 24 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद हुआ.

आरोपी गिरफ्तार, कार भी जब्त

अवैध गांजा मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया. मामले में डूंगरपुर शहर के पातेला, गरीब नवाज कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय आरोपी शाहरूख खान (पुत्र शाहरुख) को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.

NDPS एक्ट में मामला दर्ज

सागवाड़ा थाना पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शाहरुख खान के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है कि वह गांजा कहां से लेकर आया था और इसे किसे सप्लाई करने जा रहा था. इस कार्रवाई के बाद से क्षेत्र के मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *