डूंगरपुर: रुक-रुक कर बारिश जारी: सोम व माही नदी में आवक से टापू बना बेणेश्वर धाम, 26 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट
डूंगरपुर जिले में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी बारिश का दौर जारी रहा. सुबह की शुरुआत हल्की फुहारों और रिमझिम बारिश के साथ हुई. आसमान में घनघोर काले बादल छाए रहने से दिन में भी अंधेरे जैसा अहसास बना रहा. बीते 24 घंटों के दौरान जिले में औसत 1 इंच बारिश दर्ज की गई…

