उदयपुर: कलिका टीम की जांबाजी, स्वरूप सागर में छलांग लगाने वाली बुजुर्ग महिला को बचाया, अस्पताल में भर्ती
उदयपुर के स्वरूप सागर तालाब पर मंगलवार अलसुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक डिप्रेशन से पीड़ित बुजुर्ग महिला ने आत्महत्या के इरादे से पानी में छलांग लगा दी. हालांकि, मौके पर मुस्तैद पुलिस की ‘कलिका टीम’ की महिला कांस्टेबलों की तत्परता और अदम्य साहस के कारण बुजुर्ग महिला की जान सुरक्षित बच गई….

