डूंगरपुर: राजभोई समाज का 101 पदयात्रियों का जत्था अंबाजी रवाना, 152 मीटर की धर्म पताका बनी आकर्षण का केंद्र
डूंगरपुर शहर में गुरुवार को धार्मिक उत्साह और आस्था का अनुपम माहौल देखने को मिला, जब राजभोई समाज की ओर से गुजरात स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ अंबाजी माता मंदिर के लिए 101 युवक-युवतियों का विशाल पदयात्री जत्था रवाना हुआ. भक्ति गीतों की धुन और माता के जयकारों के बीच शहरवासियों ने पदयात्रियों का जगह-जगह भव्य स्वागत…

