Headlines

cut2cutlive

वागड़ प्रयाग बेणेश्वर धाम में आस्था का महाकुंभ शुरू: सप्तरंगी ध्वजारोहण के साथ 10 दिवसीय मेले का आगाज

आसपुर (डूंगरपुर) वागड़ के प्रयाग और आदिवासियों के सबसे बड़े महाकुंभ बेणेश्वर धाम पर गुरुवार को माघ शुक्ल एकादशी के पावन अवसर पर 10 दिवसीय मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ. धाम के पीठाधीश्वर महंत अच्युतानंद महाराज के सानिध्य में सप्तरंगी ध्वजा के पूजन और मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण के साथ ही समूचा परिसर संत…

Read Full News
मोर्चरी के बाहर खड़े परिजन और पुलिस

डूंगरपुर: 11वीं के छात्र ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या, 3 दिन से डिप्रेशन में था किशोर

डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के बुएला गांव में एक 17 वर्षीय छात्र द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का दुखद मामला सामने आया है. 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र का शव घर से कुछ ही दूरी पर एक पेड़ से लटका हुआ मिला।.परिजनों के अनुसार, किशोर पिछले तीन दिनों से गहरे अवसाद (डिप्रेशन) में…

Read Full News

डूंगरपुर ACB की बड़ी कार्रवाई: दोवड़ा थाने के हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

डूंगरपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने गुरुवार को डूंगरपुर जिले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए दोवड़ा थाने के एक हेड कॉन्स्टेबल और एक कॉन्स्टेबल को रिश्वत लेते हुए दबोचा है. एसीबी ने हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार पाटीदार और कॉन्स्टेबल प्रकाश पाटीदार को 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप…

Read Full News

चितरी: माही नदी में कूदी 19 वर्षीय युवती, गोताखोरों ने फरिश्ता बनकर बचाई जान

गलियाकोट (डूंगरपुर) चितरी थाना क्षेत्र के गलियाकोट स्थित गढ़िया कसारीया पुल पर बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 19 वर्षीय युवती ने अचानक माही नदी में छलांग लगा दी. हालांकि, मौके पर मौजूद गोताखोरों की बहादुरी और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया…

Read Full News

डूंगरपुर: गरदुगा रावल बस्ती में चोरों का खुला तांडव, एक महीने में दूसरी बार एक ही परिवार के घर में सेंधमारी

डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गरदुगा रावल बस्ती में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब उन्हें पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है. बीते एक महीने के भीतर चोरों ने एक ही परिवार के मकान को दूसरी बार अपना निशाना बनाया है. बार-बार हो रही चोरी की वारदातों से…

Read Full News

कार में लगी भीषण आग, जिंदा जलने से मुंबई के हार्डवेयर कारोबारी की दर्दनाक मौत

राजस्थान के डूंगरपुर जिले के निठाउवा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है. यहाँ एक चलती कार में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिसमें फंसकर मुंबई के एक हार्डवेयर व्यापारी की जिंदा जलने से मौत हो गई. घटना इतनी अचानक हुई कि मृतक को कार से बाहर निकलने…

Read Full News

डूंगरपुर: आसेला गांव में मकान की दीवार गिरने से बड़ा हादसा, मकान मालिक और मजदूर की दबने से मौत

डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के आसेला गांव में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. पुराने मकान को ढहाने के दौरान करीब 15 फीट ऊंची दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई. इस मलबे में दबने से मकान मालिक और कार्य कर रहे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे…

Read Full News

नर्सिंग कर्मियों का फूटा गुस्सा: टीएसपी क्षेत्र में ‘शून्य’ पद पर जताई नाराजगी, नियमित भर्ती की मांग

डूंगरपुर राजस्थान में आगामी नर्सिंग ऑफिसर और एएनएम भर्ती को लेकर प्रदेश के युवाओं के बीच असंतोष की स्थिति बनी हुई है. ‘राजस्थान नर्सेज भर्ती संघर्ष समिति’ ने टीएसपी क्षेत्र के पदों के आवंटन पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा है. पदों के आवंटन पर विवाद का मुख्य कारण संघर्ष समिति…

Read Full News

डूंगरपुर: खूनी रंजिश में घर में घुसकर किया था जानलेवा हमला, कोर्ट ने 6 दोषियों को सुनाई 7-7 साल की जेल

डूंगरपुर जिले की अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (एडीजे कोर्ट) ने करीब 8 साल पुराने एक जानलेवा हमले के मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. अदालत ने बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के मोदर गांव में एक युवक पर चाकू और लाठियों से हमला करने के मामले में 6 आरोपियों को दोषी करार देते हुए प्रत्येक को…

Read Full News

साबला: पिण्डावल में सजी रात्रि चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण, एडीएम ने दिए सख्त निर्देश

साबला (डूंगरपुर) जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह के नवाचार और निर्देशन में जिले भर में जनसुनवाई के अभियान तेज हो गए हैं. इसी कड़ी में पंचायत समिति साबला की ग्राम पंचायत पिण्डावल के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में ‘रात्रि चौपाल’ का आयोजन किया गया. अतिरिक्त जिला कलक्टर (एडीएम) की अध्यक्षता में आयोजित इस चौपाल…

Read Full News