बांसवाड़ा: 10% अलग कोटे की मांग को लेकर फूटा गुस्सा; ऊंट पर बैठकर पहुंचे ज्ञापन देने, सीएम का पुतला फूंका
बांसवाड़ा जिले में शुक्रवार को डीएनटी समाज, वंचित ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के हितों को लेकर भारी जन-आक्रोश देखने को मिला. राष्ट्रीय पशुपालक संघ, डीएनटी संघर्ष समिति एवं मूल ओबीसी महापंचायत के संयुक्त तत्वाधान में जिले में विशाल ‘जेल भरो आंदोलन’ का आयोजन किया गया. झुलसाने वाली 46 डिग्री की भीषण गर्मी में भी…

