बांसवाड़ा: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने GGTU में अध्ययन पीठ का किया शुभारंभ, इतिहास और शिक्षा पर दिया बड़ा बयान
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रविवार को बांसवाड़ा दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय (GGTU) में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अध्ययन पीठ का विधिवत शुभारंभ किया. विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने पर कुलपति केशव ठाकुर ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया. कार्यक्रम में गढ़ी विधायक कैलाश मीणा, पूर्व कुलपति कैलाश सोडाणी सहित जिले…

