उदयपुर: पिछोला झील किनारे होटल की दूसरी मंजिल से गिरकर 2 वर्षीय बच्ची की मौत
उदयपुर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। पिछोला झील किनारे स्थित जगत निवास पैलेस होटल की दूसरी मंजिल की खिड़की से गिरकर दिल्ली से आई दो वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई. घटना के बाद होटल की सुरक्षा व्यवस्था और भवन निर्माण की बनावट को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं….

