बांसवाड़ा: महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा देकर लौट रही छात्रा का ऑटो पलटा; हादसे में पिता की मौत, बेटी घायल
बांसवाड़ा सदर थाना क्षेत्र के जानामेडी के पास शुक्रवार शाम एक अनियंत्रित ऑटो पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया. बेटी को महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा दिलाकर घर लौट रहे पिता की इस हादसे में असमय मौत हो गई, जबकि बेटी को हल्की चोटें आई हैं. पुलिस के अनुसार, प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी (सेमरथली) निवासी…

