बांसवाड़ा: अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में मजदूरों का ‘हल्ला बोल’; काम ठप कर गेट पर जमा हुए श्रमिक, प्रदूषण और वेतन पर भारी आक्रोश
बांसवाड़ा जिले के बजवाना स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में गुरुवार को मजदूरों और प्रबंधन के बीच चल रहा गतिरोध आंदोलन में बदल गया. अपनी लंबित मांगों और वेतन विसंगति से नाराज सैकड़ों श्रमिकों ने कार्य का पूर्ण बहिष्कार करते हुए प्लांट के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया. युवा नेता कर्मराज सिंह झाला के नेतृत्व…

