बांसवाड़ा: राजनीतिक रंजिश में घर में घुसकर किया था जानलेवा हमला, 6 दोषियों को 10-10 साल की जेल
बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र में करीब 4 साल पहले हुए एक सनसनीखेज प्राणघातक हमले के मामले में न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है. जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम सुरेश प्रसाद ने मामले की गंभीरता और साक्ष्यों को देखते हुए सभी 6 आरोपियों को दोषी करार देते हुए 10-10 वर्ष के कठोर कारावास की…

