डूंगरपुर जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में चलाये जा रहे ‘ऑपरेशन स्वच्छता’ के तहत धम्बोला थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है . पुलिस ने एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार से अवैध रूप से परिवहन की जा रही 22 कार्टून अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त की है . पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है .
नाकाबंदी के दौरान धराई कार
जानकारी के अनुसार, 12 फरवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि एक कार अवैध शराब भरकर गैंजी से मांडली की ओर जा रही है . इस पर थानाधिकारी देवेन्द्र देवल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मांडली मुख्य मार्ग पर त्वरित नाकाबंदी की . नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध कार (नंबर DL5CH4589) को रुकवाकर तलाशी ली गई.
सीटों के बीच छिपा रखी थी शराब
पुलिस ने जब कार की डिग्गी और बीच वाली सीटों की जांच की, तो वहां विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब और बीयर के कार्टून भरे हुए मिले. चालक के पास शराब परिवहन का कोई वैध लाइसेंस नहीं था. पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह यह शराब तस्करी कर गुजरात ले जा रहा था.
जब्त शराब का विवरण:
किंगफिशर बीयर: 10 कार्टून.
ग्लोबस ग्रीन पव्वे: 12 कार्टून.
बाड़मेर का तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में आरोपी धर्माराम (पुत्र महेंद्र कुमार जाट), निवासी सनावडा, जिला बाड़मेर को गिरफ्तार कर लिया है. धम्बोला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया है.
कार्रवाई करने वाली टीम
इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी देवेन्द्र देवल, सउनि सोहनलाल, हैड कानि निवास गुर्जर, कानि करण भट्ट (आसूचना अधिकारी) और कानि रोशन शामिल रहे.

