Headlines

उदयपुर में दर्दनाक हादसा: बेटी ने किया आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल ले जाते समय पुलिया से गिरे पिता-पुत्र; पिता की मौके पर ही मौत

उदयपुर उदयपुर के उमरड़ा-आम्बुआ मार्ग पर एक ऐसा रोंगटे खड़े कर देने वाला दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया. बेटी की जान बचाने की जल्दबाजी में अस्पताल भाग रहे पिता-पुत्र की बाइक निर्माणाधीन सड़क पर अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई. इस भीषण हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए आम्बुआ-उमरड़ा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है.

बेटी को अस्पताल ले जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में रहने वाली एक युवती (बेटी) ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या का प्रयास किया था. बेटी की नाजुक हालत को देखते हुए गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था. इसी दौरान, पिता देवीलाल और उनका बेटा राजेश भी बाइक से तेजी से अस्पताल की तरफ आ रहे थे.

निर्माणाधीन पुलिया बनी काल

उमरड़ा-आम्बुआ मार्ग पर सड़क और पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है. रास्ते में अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे निर्माणाधीन पुलिया से नीचे जा गिरी. हादसा इतना भयानक था कि देवीलाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, उनका बेटा राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया.

एक तरफ जहां बेटी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ उसे बचाने आ रहे पिता की मौत हो गई और भाई अस्पताल में वेंटिलेटर पर है. इस समय दोनों भाई-बहन की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया मार्ग जाम

हादसे की खबर मिलते ही आम्बुआ और उमरड़ा के ग्रामीण भारी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए. ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार और प्रशासन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है, क्योंकि निर्माणाधीन सड़क पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम या चेतावनी बोर्ड नहीं थे. ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *