Headlines

प्रतापगढ़: बस स्टैंड पर जलभराव और जानलेवा गड्ढों से बढ़ीं मुश्किलें, सड़क निर्माण की मांग तेज

प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश ने प्रतापगढ़ मुख्यालय स्थित रोडवेज बस स्टैंड की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है. बस स्टैंड परिसर की सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है, जहाँ जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से यात्रियों, व्यापारियों और वाहन चालकों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है….

Read More

उदयपुर: बदहाली का शिकार हुआ नेशनल हाईवे 927A, जानलेवा गड्ढों से हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

उदयपुर जिले के खेरवाड़ा कस्बे से गुजर रहा नेशनल हाईवे 927A इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है. खेरवाड़ा को स्वरूपगंज से जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण राजमार्ग की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है कि यहाँ हर समय भीषण हादसे की आशंका बनी रहती है. सड़क पर बने गहरे गड्ढे राहगीरों और वाहन…

Read More

उदयपुर: सड़कों पर स्टंटबाजी करने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 थानों ने जब्त की 50 पावर बाइक्स

उदयपुर जिले में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर पावर बाइक से खतरनाक स्टंटबाजी कर आमजन की जान जोखिम में डालने वाले मनचलों और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा शिकंजा कसा है. जिले के चार थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से एक बड़ा विशेष अभियान चलाते हुए 50 से अधिक पावर बाइक्स…

Read More

बांसवाड़ा: कलेक्ट्रेट परिसर में बिना हेलमेट नो एंट्री! पहले दिन पुलिस ने दिखाई सख्ती, वापस लौटाए कर्मचारी

बांसवाड़ा जिले में बढ़ते सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशासन ने एक बेहद कड़ा और सराहनीय कदम उठाया है. जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव और पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी की ओर से जारी संयुक्त एडवाइजरी के बाद अब कलेक्ट्रेट परिसर में बिना हेलमेट के…

Read More

उदयपुर: चलती कार में ड्राइविंग सीट छोड़ बगल में जा बैठा युवक, रील के चक्कर में किया खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल होने पर मांगी माफी

उदयपुर सोशल मीडिया पर रील्स और लाइक्स बटोरने के चक्कर में युवा अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं. झीलों की नगरी उदयपुर से ऐसा ही एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, जिसने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं. शिल्पग्राम से फतेहसागर…

Read More

डूंगरपुर: चितरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्टंटबाजों की 23 पावर बाइक डिटेन; 4 शराबी चालकों के वाहन भी ज़ब्त

डूंगरपुर जिले की चितरी थाना पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ एक बड़ी और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस ने सड़कों पर हुड़दंग मचाने और तेज रफ्तार में स्टंटबाजी करने वाले युवाओं पर शिकंजा कसते हुए 23 पावर बाइक्स को डिटेन किया है….

Read More

उदयपुर में दर्दनाक हादसा: बेटी ने किया आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल ले जाते समय पुलिया से गिरे पिता-पुत्र; पिता की मौके पर ही मौत

उदयपुर उदयपुर के उमरड़ा-आम्बुआ मार्ग पर एक ऐसा रोंगटे खड़े कर देने वाला दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया. बेटी की जान बचाने की जल्दबाजी में अस्पताल भाग रहे पिता-पुत्र की बाइक निर्माणाधीन सड़क पर अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई. इस भीषण हादसे में पिता…

Read More

प्रतापगढ़: छोटी बंबोरी में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, मासूम बच्चे सहित एक ही परिवार के 3 घायल

प्रतापगढ़ जिले के छोटी बंबोरी गांव के पास सोमवार को दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइकों पर सवार लोग हवा में उछलकर करीब 20 से 30 फीट दूर जा गिरे. घायलों में एक 4 वर्षीय मासूम बच्चा…

Read More

डूंगरपुर: रात के अंधेरे में बाइक सवार युवक पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने चलती बाइक पर पीठ में घोंपा धारदार हथियार

डूंगरपुर जिला मुख्यालय के समीप दो नदी मोड़ पर मंगलवार रात बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आए। शहर से अपने गांव जा रहे एक युवक पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में युवक की पीठ पर गहरा घाव हुआ है, जिसके चलते अस्पताल में उसे 7 टांके आए…

Read More

सलूंबर: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, पुल से नीचे गिरी कार दो सगे भाइयों की मौत, दुल्हन को विदा कराकर लौट रहे थे परिजन

सलूंबर-ऋषभदेव मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया. झल्लारा थाना क्षेत्र के बामणिया गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी. इस दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप…

Read More