Headlines

धरियावद में ज्वेलर्स की दुकान से 58 ग्राम सोने की 6 चेन चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

प्रतापगढ़ धरियावद नगर के सुभाष पार्क स्थित ‘पद्मावती ज्वेलर्स’ में देर शाम सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. अज्ञात बदमाश दुकान से करीब 58 ग्राम वजन की 6 सोने की चेन लेकर फरार हो गया. चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है.

CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही धरियावद थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस संदिग्ध युवक की पहचान और तलाश में जुट गई है.

युवक पर गहराया संदेह, पुलिस जांच जारी

पुलिस के अनुसार, मामले में आरिफ खान नाम के एक स्थानीय युवक पर संदेह जताया जा रहा है, जो सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने के लिए जाना जाता है. हालांकि, घटना में उसकी संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगी.

व्यापारियों में भारी आक्रोश, जल्द खुलासे की मांग

वारदात की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय स्वर्ण व्यवसायी और व्यापारी धरियावद थाने पहुंचे. व्यापारियों ने घटना पर विरोध जताते हुए पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने और चोरी गई ज्वेलरी बरामद करने की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *