Headlines

प्रतापगढ़: डलमू मानपुर में युवक ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या, मासूम बच्ची के सिर से उठा पिता का साया

प्रतापगढ़ धमोत्तर थाना क्षेत्र के डलमू मानपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक हृदयविदारक घटना घटी, जहाँ एक 24 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली. इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सुबह परिजनों को लगा सदमा

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान ईश्वर लाल (24) पुत्र कालूराम मीणा के रूप में हुई है. ईश्वर लाल ने शुक्रवार रात को घर के भीतर ही फंदा लगा लिया था. घटना का पता शनिवार सुबह उस समय चला जब परिजन कमरे में पहुंचे और ईश्वर लाल को फंदे से लटका हुआ पाया. अचानक हुए इस हादसे से घर में चीख-पुकार मच गई.

पुलिस की कार्रवाई और पोस्टमार्टम

सूचना मिलते ही धमोत्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका-मुआयना किया. पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाय. शनिवार दोपहर करीब 12:10 बजे मृतक के पिता कालूराम मीणा ने मोर्चरी में अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाई. हेड कांस्टेबल भेरूलाल ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और फिर अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया.

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल आत्महत्या के ठोस कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक ने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *