डूंगरपुर: प्रेमी जोड़े के भागने पर बवाल, लड़की पक्ष ने लड़के के दो घरों को फूंका; गांव में पुलिस तैनात
राजस्थान के डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते भारी बवाल खड़ा हो गया है. एक युवक द्वारा युवती को भगा ले जाने से आक्रोशित युवती के परिजनों ने लड़के के परिवार पर हमला बोल दिया और उनके दो घरों को आग के हवाले कर दिया. इस आगजनी में पीड़ित परिवार…

