Headlines

उदयपुर: मदन राठौड़ के कथित बयान पर भड़का आक्रोश BAP कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला, मांगी सार्वजनिक माफी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा आदिवासी समाज को लेकर दिए गए कथित बयान के विरोध में शुक्रवार को उदयपुर जिला मुख्यालय पर भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मदन राठौड़ के पुतले का दहन कर नारेबाजी की और उनके कथित बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग उठाई.

पुतले को जूते मारकर की नारेबाजी, जताया विरोध

प्रदर्शन के दौरान BAP कार्यकर्ताओं का गुस्सा देखने को मिला. उन्होंने पुतले को जूते मारते हुए “मदन राठौड़ मुर्दाबाद” के नारे लगाए. BAP नेताओं ने आरोप लगाया कि आदिवासी समाज की एकजुटता और विश्व आदिवासी दिवस के भव्य आयोजनों को लेकर की गई कथित टिप्पणी ने पूरे समाज की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचाया है.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की मांग

BAP कार्यकर्ताओं ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगें हैं:

  1. मदन राठौड़ अपना कथित बयान तुरंत वापस लें.
  2. आदिवासी समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें.
  3. उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया जाए.

BAP नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक रुख नहीं अपनाया गया, तो पूरे प्रदेश स्तर पर इस आंदोलन को और उग्र व व्यापक बनाया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *