कहते हैं अगर नीयत साफ हो और इरादे मजबूत, तो पत्थर में भी दूब उग सकती है. CUT2कट लाइव की स्पेशल सीरीज ‘PRIDE OF DUNGARPUR‘ में आज कहानी एक ऐसे सरकारी स्कूल की, जिसकी तस्वीर बदल गई है. ये है दोवड़ा ब्लॉक का सिमलघाटी भाग्रेला स्कूल. साल 2016 में यहाँ सिर्फ 3 बच्चे थे, लेकिन फिर यहाँ एंट्री हुई शिक्षक हेमंत परमार जी की. उनके शिक्षा के प्रति लगाव ने आज पूरे गाँव का भविष्य बदल दिया है.यकीन मानिए, यहाँ पहली क्लास का बच्चा फर्राटेदार इंग्लिश बोलता है और पाँचवीं का बच्चा 32 तक पहाड़े.
हिंदी और इंग्लिश के साथ-साथ अपनी वागड़ी भाषा का जो तालमेल यहाँ दिखता है, वो बड़े-बड़े प्राइवेट स्कूलों में भी नहीं मिलेगा. इस कामयाबी के पीछे हेडमास्टर शिव लाल जी और मिड-डे मील वाली राधा देवी का भी उतना ही हाथ है. हेमंत जी जैसे गुरु ही हमारे वागड़ की असली शान हैं. देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट!

