Headlines

बांसवाड़ा: भीषण सड़क हादसा, ABVP संगठन मंत्री नरेश राठौड़ की मौत, चचेरे भाई का पैर फ्रैक्चर

बांसवाड़ा-परतापुर मुख्य मार्ग पर बजवाना गांव के पास गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के संगठन मंत्री नरेश राठौड़ (22) की शुक्रवार अलसुबह इलाज के दौरान मौत हो गई. सिर में गंभीर चोट आने के कारण नरेश को बांसवाड़ा से उदयपुर के गीतांजलि हॉस्पिटल रेफर किया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. हादसे में उनके चचेरे भाई मीर राठौड़ भी घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

तीखे मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना गुरुवार दोपहर की है. भीमसौर निवासी नरेश राठौड़ अपने चचेरे भाई मीर राठौड़ के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान बजवाना गांव के समीप एक तीखे और खतरनाक मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों भाई बाइक सहित हवा में उछलकर सड़क से काफी दूर जा गिरे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.

बांसवाड़ा से उदयपुर किया था रेफर

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने मीर राठौड़ के पैर में गंभीर फ्रैक्चर की पुष्टि की. वहीं, नरेश राठौड़ के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोटें आने के कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी. प्राथमिक उपचार के बाद नरेश को तुरंत उदयपुर रेफर किया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *