Headlines

बांसवाड़ा: घर के बाहर खड़ी बाइक ले उड़े शातिर चोर, CCTV में कैद हुई करतूत; कोतवाली थाने में मामला दर्ज

बांसवाड़ा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली मुस्लिम कॉलोनी में रविवार तड़के वाहन चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. चोरों ने घर के बाहर खड़ी हीरो सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया. यह पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें तीन बदमाश बाइक…

Read More

उदयपुर: मावली नवोदय विद्यालय के पास 55 वर्षीय वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी; परिजनों ने अवैध शराब बिक्री पर उठाए सवाल

उदयपुर जिले के मावली थाना क्षेत्र में नवोदय विद्यालय के पास जवान जी का खेड़ा इलाके में देर रात एक 55 वर्षीय वृद्ध की अज्ञात बदमाशों द्वारा पीट-पीटकर निर्मम हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त…

Read More

डूंगरपुर: CCTV ने खोली सेंधमारी की पोल, दुकानदार की सतर्कता से टली बड़ी चोरी, सामान छोड़ पहाड़ी की तरफ भागे बदमाश

डूंगरपुर सदर थाना क्षेत्र के सती रामपुर गांव में देर रात किराना दुकान में चोरी की एक बड़ी कोशिश दुकानदार की सूझबूझ से नाकाम हो गई. बदमाशों ने दुकान की दीवार में बड़ा छेद (नकब) करके सामान बाहर निकाल लिया था. हालांकि, दुकानदार ने घर बैठे मोबाइल पर CCTV लाइव फुटेज देख ली और मौके…

Read More

प्रतापगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर अजब खान की ₹2.82 करोड़ की बेनामी संपत्ति फ्रीज, 5 गाड़ियां और 2 फार्म हाउस शामिल

प्रतापगढ़ जिले में नशा तस्करों और संगठित अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी और सख्त कार्रवाई की है. अरनोद थाना क्षेत्र के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधी अजब खान की करीब 2 करोड़ 82 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति को पुलिस ने धारा 68 (NDPS एक्ट) के तहत फ्रीज कर दिया…

Read More

डूंगरपुर: जमीन विवाद में पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, छत से गिरने की रची झूठी कहानी

डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में एक बेटे द्वारा पिता की बेरहमी से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने जमीन बेचने के विवाद में अपने ही पिता पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर मौत के…

Read More

उदयपुर: फतहसागर झील में कूदी डिप्रेशन से पीड़ित युवती, जाबांजों ने 30 सेकेंड में बचाई जान

उदयपुर की मशहूर फतहसागर झील पर शुक्रवार देर रात एक खौफनाक हादसा होने से टल गया. मानसिक तनाव और डिप्रेशन से जूझ रही एक युवती ने जान देने की नियत से झील में छलांग लगा दी. हालांकि, मौके पर मौजूद नागरिकों की मुस्तैदी और बहादुरी के चलते महज 30 सेकेंड के भीतर युवती को सुरक्षित…

Read More

बांसवाड़ा: गढ़ी में पुरानी रंजिश में बाइक सवार पर हमला, शराब की बोतल से वार कर युवक को किया गंभीर घायल; उदयपुर रेफर

बांसवाड़ा गढ़ी थाना क्षेत्र के आमजा गांव के पास गुरुवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. बाइक से जा रहे युवक को रास्ते में रोककर दबंगों ने शराब की बोतल से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. हमले में गंभीर रूप से…

Read More

प्रतापगढ़: सुहागपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 1.85 लाख नकद और लाखों के सोने-चांदी के आभूषण पार

प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा कस्बे में सोमवार रात बेखौफ चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाते हुए लाखों की नगदी और कीमती सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया. पीड़ित परिवार रिश्तेदार के यहां वास्तु पूजन कार्यक्रम में गया हुआ था. सुबह पड़ोसियों की सूचना पर चोरी की इस वारदात का खुलासा…

Read More

डूंगरपुर: ‘ऑपरेशन स्वच्छता’ के तहत बड़ी कार्रवाई, सागवाड़ा पुलिस ने माही पुल पर कार से गांजा पकड़ा, आरोपी शाहरुख खान गिरफ्तार

डूंगरपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष ‘ऑपरेशन स्वच्छता’ के तहत सागवाड़ा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस टीम ने 24 अगस्त को माही पुल चेक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार से 24 ग्राम गांजा बरामद कर एक…

Read More

बांसवाड़ा में शराबी बेटे की हैवानियत: मां के सिर पर धारदार हथियार से हमला, 15 टांके आए; गंभीर हालत में उदयपुर रेफर

बांसवाड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सामरिया गांव में शराब के नशे में धुत एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही जन्मदात्री मां पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. इस खौफनाक वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. नशे में धुत्त आरोपी ने घर पहुंचते ही बिना किसी कारण अपनी मां के सिर…

Read More