Headlines

डूंगरपुर: चूंडावाड़ा में जर्जर सरकारी स्कूल से बच्चों की जान पर खतरा, 342 छात्र बरामदे में पढ़ने को मजबूर, ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

डूंगरपुर जिले की ग्राम पंचायत चूंडावाड़ा स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय का भवन जर्जर होने से सैकड़ों मासूमों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है. विद्यालय भवन की दुर्दशा और नए कमरों की मांग को लेकर चूंडावाड़ा के ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट पर उग्र प्रदर्शन किया. इसके बाद ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर…

Read More

बांसवाड़ा पुलिस की सख्त चेतावनी: नगर निकाय चुनाव में साइबर ठगों से रहें सावधान, फर्जी लिंक और QR कोड से हो सकती है ठगी

बांसवाड़ा राज्य में आगामी नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को ध्यान में रखते हुए साइबर अपराधियों ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं. ठगों द्वारा मतदाताओं, उम्मीदवारों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को निशाना बनाने की आशंका को देखते हुए राजस्थान पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है. जिला…

Read More

डूंगरपुर: ‘ऑपरेशन स्वच्छता’ के तहत बड़ी कार्रवाई, सागवाड़ा पुलिस ने माही पुल पर कार से गांजा पकड़ा, आरोपी शाहरुख खान गिरफ्तार

डूंगरपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष ‘ऑपरेशन स्वच्छता’ के तहत सागवाड़ा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस टीम ने 24 अगस्त को माही पुल चेक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार से 24 ग्राम गांजा बरामद कर एक…

Read More

बांसवाड़ा में शराबी बेटे की हैवानियत: मां के सिर पर धारदार हथियार से हमला, 15 टांके आए; गंभीर हालत में उदयपुर रेफर

बांसवाड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सामरिया गांव में शराब के नशे में धुत एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही जन्मदात्री मां पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. इस खौफनाक वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. नशे में धुत्त आरोपी ने घर पहुंचते ही बिना किसी कारण अपनी मां के सिर…

Read More

डूंगरपुर के सत्तु देवकी अपर प्राइमरी स्कूल में जर्जर कमरे की छत ढही, बड़ा हादसा टला

डूंगरपुर जिले के दोवड़ा ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत सत्तु देवकी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय (अपर प्राइमरी स्कूल) में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. स्कूल समय के दौरान परिसर में स्थित एक पुराने जर्जर कमरे की छत अचानक भरभराकर गिर गई. गनीमत यह रही कि यह कमरा पिछले एक साल से पूरी…

Read More

डूंगरपुर में BJP का चुनावी शंखनाद, प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी बोले- 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना ही मूल लक्ष्य

डूंगरपुर आगामी निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. डूंगरपुर नगरपरिषद चुनाव के तहत शहर की ऐतिहासिक गैप सागर झील की पाल पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन व चुनावी जनसभा के साथ भाजपा ने अपने चुनावी अभियान का शंखनाद किया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी…

Read More

प्रतापगढ़: दाऊदी बोहरा समाज ने धूमधाम से मनाया ईद मिलादुन्नबी, भव्य जुलूस में स्काउट बैंड की प्रस्तुति ने मोहा मन

प्रतापगढ़ शहर में दाऊदी बोहरा समाज की ओर से पैगंबर मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश ईद मिलादुन्नबी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, धार्मिक उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया. इस अवसर पर दरगाह काका साहब से एक विशाल और भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. यह…

Read More

डूंगरपुर: धंबोला पुलिस का स्टंटबाजों पर बड़ा एक्शन, ‘ऑपरेशन संस्कार’ के तहत 15 पावर बाइक जब्त

डूंगरपुर जिले में तेज रफ्तार और सड़कों पर जानलेवा स्टंटबाजी करने वाले मनचले चालकों के खिलाफ धंबोला थाना पुलिस ने शिकंजा कसा है. पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों की 15 पावर बाइक जब्त की हैं. पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशों के तहत जिले भर में युवाओं को…

Read More

धरियावद में ज्वेलर्स की दुकान से 58 ग्राम सोने की 6 चेन चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

प्रतापगढ़ धरियावद नगर के सुभाष पार्क स्थित ‘पद्मावती ज्वेलर्स’ में देर शाम सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. अज्ञात बदमाश दुकान से करीब 58 ग्राम वजन की 6 सोने की चेन लेकर फरार हो गया. चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे…

Read More

बांसवाड़ा: बागीदौरा तहसील कार्यालय में ACB का छापा, 4 हजार रुपए रिश्वत लेते वरिष्ठ सहायक और दो दलाल गिरफ्तार

बांसवाड़ा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बागीदौरा तहसील कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक योगेंद्र सिंह भाटी को दो दलालों (रतनसिंह और विट्ठल) के साथ 4,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया. लोन फाइलों के…

Read More