उदयपुर: गोगुंदा में युवक की निर्मम हत्या, ढूंढ कार्यक्रम से लौटते समय बदमाशों ने घेरा; लूट के बाद वारदात
उदयपुर जिले के गोगुंदा उपखंड स्थित बेकरिया थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहाँ टाकरी घाटी में अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की धारदार हथियारों से हमला कर निर्मम हत्या कर दी. इस वारदात के बाद से ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और परिजनों में भारी आक्रोश व्याप्त है….

