Headlines

उदयपुर: हरियाव कांड के खिलाफ आक्रोश, दुल्हन को घोड़ी पर बैठाकर निकाली रैली; आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

उदयपुर जिले के हरियाव गांव में मेघवाल समाज की एक दुल्हन को घोड़ी से नीचे उतारने और मारपीट करने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है. इस शर्मनाक घटना के विरोध में बुधवार को भीम आर्मी सहित विभिन्न बहुजन एवं सामाजिक संगठनों ने उदयपुर शहर में विशाल रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया. प्रदर्शनकारियों…

Read More

उदयपुर: नगर निगम की बदहाली के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, भ्रष्टाचार और सीवरेज समस्या को लेकर किया घेराव

उदयपुर में गुरुवार को नगर निगम परिसर राजनीति का अखाड़ा बन गया. शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम की कार्यशैली, शहर की चरमराती सफाई व्यवस्था और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए निगम का जोरदार घेराव किया. सुबह 11 बजे शुरू हुआ यह धरना प्रदर्शन दोपहर 3 बजे तक चला, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं…

Read More

उदयपुर: पार्किंग में खड़ी कार का चित्तौड़गढ़ में कटा चालान; ई-सिस्टम पर उठे सवाल, बिजनेसमैन परेशान

उदयपुर राजस्थान पुलिस का ई-चालान सिस्टम एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार मामला बेहद चौंकाने वाला है. उदयपुर के एक बिजनेसमैन की लग्जरी कार घर की पार्किंग में खड़ी रही, लेकिन पुलिस ने उसका चालान 100 किलोमीटर दूर चित्तौड़गढ़ में ‘ओवरस्पीडिंग’ के लिए काट दिया. इस तकनीकी खामी ने वाहन मालिक की…

Read More

उदयपुर: पत्नी की बेरहमी से हत्या करने वाला पति 4 महीने बाद गिरफ्तार, झाड़ोल के घने जंगलों में छिपा था आरोपी

उदयपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में गोगुंदा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. अपनी ही पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने वाले और पिछले 4 महीने से फरार चल रहे शातिर आरोपी शैतान नाथ कालबेलिया को पुलिस ने झाड़ोल के दुर्गम जंगलों से गिरफ्तार कर लिया है. न्यायालय ने…

Read More

डूंगरपुर: मछली पकड़ने के लिए जलाया ‘टोटा बम’ हाथ में ही फटा, युवक के पंजे के उड़े चीथड़े; उदयपुर रेफर।

डूंगरपुर जिले के घूघरा गांव में मछली पकड़ने का एक खतरनाक तरीका एक व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित होते-होते बचा. नदी में बम फेंककर मछली पकड़ने के प्रयास में एक शक्तिशाली ‘टोटा बम’ व्यक्ति के हाथ में ही फट गया. इस भीषण धमाके में युवक के एक हाथ का पंजा पूरी तरह से उड़ गया…

Read More

उदयपुर: झाड़ोल में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का भव्य स्वागत, ‘ग्राम विकास रथ’ कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से करेंगे संवाद

उदयपुर जिले के झाड़ोल क्षेत्र में गुरुवार को उस वक्त भारी उत्साह देखने को मिला, जब राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ अपने प्रवास पर यहां पहुंचे. राठौड़ के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश था, जिन्होंने सती चौराहे पर उनका ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया. ढोल-नगाड़ों…

Read More

बांसवाड़ा: कुशलगढ़ में बड़ी चोरी, सूने मकान से 81 किलो चांदी और लाखों के जेवरात पार, CCTV में कट्टे भरकर ले जाते दिखे चोर

बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ कस्बे में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बेखौफ चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब ढाई करोड़ रुपये से अधिक के माल पर हाथ साफ कर दिया. रतलाम रोड स्थित इस मकान से चोरों ने 81 किलो चांदी, भारी मात्रा में सोने के जेवरात…

Read More

उदयपुर: बाल्टी में अफीम छुपाकर ला रहा तस्कर गिरफ्तार; ANTF की बड़ी कार्रवाई, नकदी और टांका भी जब्त

उदयपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को बड़ी सफलता मिली है. टीम ने वल्लभनगर थाना क्षेत्र में दबिश देकर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो बाल्टी के भीतर अफीम छुपाकर ले जा रहा था. पुलिस ने मौके से अवैध अफीम,…

Read More

प्रतापगढ़: बंबोरी गांव की गलियों में मुख्यमंत्री की ‘मॉर्निंग वॉक’, ग्रामीणों के साथ खाट पर बैठकर सुनीं समस्याएं

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एक बेहद सहज और आत्मीय अंदाज प्रतापगढ़ जिले के बंबोरी गांव में देखने को मिला. अपने प्रतापगढ़ दौरे के दूसरे दिन, गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री ने न केवल गांव की गलियों में मॉर्निंग वॉक की, बल्कि एक आम नागरिक की तरह ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और सरकार…

Read More

डूंगरपुर: सीमलवाड़ा क्षेत्र के बांसिया गांव में दो धामण सांपों का ‘कॉम्बैट डांस’, कैमरे में कैद हुआ प्रकृति का दुर्लभ नजारा

डूंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा क्षेत्र के बांसिया गांव में बुधवार को प्रकृति का एक बेहद दुर्लभ और रोमांचक दृश्य देखने को मिला। यहां दो रेट स्नेक (धामण सांप) आपस में भिड़ते नजर आए. खास बात यह थी कि यह लड़ाई किसी हिंसक संघर्ष के बजाय एक अनोखे नृत्य जैसी लग रही थी, जिसे देखने के…

Read More