Headlines

डूंगरपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह: कलेक्टर देशलदान ने फहराया तिरंगा, 62 प्रतिभाएं सम्मानित

डूंगरपुर जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल के साथ मनाया गया; शहर के लक्ष्मण मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिला कलेक्टर देशलदान ने सुबह 9:05 बजे ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी. राष्ट्रगान के गूंजते ही पूरा मैदान देशभक्ति के जज्बे से सराबोर हो गया. ध्वजारोहण…

Read More

डूंगरपुर: ग्रीन वैली रिसॉर्ट पर पुलिस की दबिश, जुआ खेलते 6 गिरफ्तार, 1.56 लाख नकद जब्त

डूंगरपुर कोतवाली थाना पुलिस ने असामाजिक गतिविधियों और जुआ-सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस ने थाना गांव स्थित ‘ग्रीन वैली रिसॉर्ट’ में दबिश देकर जुआ खेल रहे 6 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. मौके से भारी मात्रा में नकदी, ताश के…

Read More

डूंगरपुर: कुआं थाने के निरीक्षण पर पहुंचे SP मनीष कुमार, सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश

जिला पुलिस अधीक्षक (SP) मनीष कुमार ने शुक्रवार को पुलिस थाना कुआं का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और लंबित प्रकरणों, कानून व्यवस्था, पुलिस रिकॉर्ड, मालखाना, हथियार तथा पुलिस संसाधनों की समीक्षा की. एसपी ने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में असामाजिक व संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी…

Read More

उदयपुर: भटेवर में व्यापारी की कार से नकदी और टैबलेट भरा बैग पार, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

उदयपुर जिले के खेरोदा थाना क्षेत्र अंतर्गत भटेवर में दिनदहाड़े चोरी की एक वारदात सामने आई है. यहां पुराने चौराहे पर खड़ी एक व्यापारी की कार से अज्ञात बदमाश नकदी और कीमती टैबलेट से भरा बैग चुराकर रफूचक्कर हो गया. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार…

Read More

प्रतापगढ़: रेतम नदी किनारे मिला भ्रूण, इलाके में फैली सनसनी; जांच में जुटी रठांजना थाना पुलिस

प्रतापगढ़ जिले के रठांजना थाना क्षेत्र अंतर्गत कनोरा गांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां रेतम नदी के किनारे एक नवजात का भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया. घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर…

Read More

प्रतापगढ़: चंडी माता पुलिया पर पानी के तेज बहाव में बहा 50 वर्षीय व्यक्ति, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी उपखंड अंतर्गत अंबावली स्थित चंडी माता पुलिया पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. बुधवार को नाले में आए पानी के तेज बहाव को पार करने के दौरान 50 वर्षीय व्यक्ति बह गया. प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा मना करने के बावजूद जोखिम उठाना भारी पड़ गया. सूचना पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीमों…

Read More

उदयपुर: मदन राठौड़ के कथित बयान पर भड़का आक्रोश BAP कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला, मांगी सार्वजनिक माफी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा आदिवासी समाज को लेकर दिए गए कथित बयान के विरोध में शुक्रवार को उदयपुर जिला मुख्यालय पर भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मदन राठौड़ के पुतले का दहन कर नारेबाजी की और उनके कथित बयान पर सार्वजनिक…

Read More

बांसवाड़ा: कुशलगढ़ में रसोई गैस सिलेंडर में लगी भीषण आग, दर्दनाक हादसे में 3 साल के मासूम की मौत

बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पोटलिया गांव में गुरुवार रात एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है. रसोई गैस सिलेंडर में अचानक लगी भीषण आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए. इलाज के दौरान तीन साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई,…

Read More

बांसवाड़ा: ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 पेटी अवैध शराब और पिकअप जब्त; आरोपी फरार

राजस्थान में अवैध गतिविधियों और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत बांसवाड़ा जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. थाना सदर और जिला विशेष शाखा (DSB) की संयुक्त टीम ने कुंडा बस्ती सुरवानिया में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है. हालांकि, पुलिस टीम को…

Read More

डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 करोड़ का मादक पदार्थ जलाकर किया नष्ट, चार NDPS मामलों से जुड़ा था माल

राजस्थान में एनडीपीएस (NDPS) मामलों में जब्त मादक पदार्थों के निस्तारण को लेकर चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान के तहत डूंगरपुर जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने जिले के चार अलग-अलग मामलों में जब्त कुल 497.410 किलोग्राम मादक पदार्थ को नियमानुसार जलाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में नष्ट…

Read More