Headlines

डूंगरपुर: आवारा कुत्ते का आतंक; बच्चों और युवक समेत 5 लोगों को किया घायल, अस्पताल में भर्ती

डूंगरपुर शहर में गुरुवार देर शाम एक आवारा कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया. शहर के अलग-अलग मोहल्लों में इस आक्रामक कुत्ते ने तीन मासूम बच्चों और एक युवक पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया. अचानक हुए इस हमले से शहर के रिहायशी इलाकों में अफरा-तफरी मच गई. सभी घायलों को तुरंत डूंगरपुर…

Read Full News

डूंगरपुर: देवला फला मुंगाना हत्याकांड का खुलासा; दो महिलाओं सहित पांच आरोपी गिरफ्तार, आपसी रंजिश में ली थी जान

डूंगरपुर जिला पुलिस ने दोवड़ा थाना क्षेत्र के देवला फला मुंगाना गांव में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने करीब दो सप्ताह पहले हुई गटूलाल की हत्या के मामले का पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह पूरी वारदात पुरानी आपसी…

Read Full News

डूंगरपुर: नेशनल हाईवे 48 पर शराबी टैंकर चालक का ‘हाईवोल्टेज ड्रामा’, तलवार लहराई और पुलिस-RTO टीम पर किया पथराव

डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 48 पर बुधवार को एक शराबी टैंकर चालक ने जबरदस्त हंगामा किया. शराब के नशे में धुत चालक ने न केवल बीच सड़क पर टैंकर खड़ा कर जाम लगाया, बल्कि तलवार लहराते हुए परिवहन विभाग और पुलिस टीम पर पथराव भी किया. इस हमले में आरटीओ…

Read Full News

डूंगरपुर: ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत DST की बड़ी कार्रवाई, नाकाबंदी तोड़कर भागी कार से 3 लाख की अवैध शराब जब्त

डूंगरपुर जिले में अवैध गतिविधियों और शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला विशेष टीम (DST) को बड़ी सफलता हाथ लगी है. टीम ने धंबोला थाना क्षेत्र में एक क्रेटा कार से 61 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है. पकड़ी गई शराब की बाजार कीमत करीब 3 लाख रुपए…

Read Full News

डूंगरपुर: ‘पंच गौरव’ योजना को लेकर कलेक्टर की समीक्षा बैठक, बेणेश्वर धाम के विकास और नए खेल मैदानों पर जोर

डूंगरपुर जिला कलेक्टर देशलदान ने जिले की महत्वाकांक्षी ‘पंच गौरव’ योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए समीक्षा बैठक ली. कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पिछले वर्ष के अनुभवों और कार्यों को आधार बनाकर इस वर्ष के लिए ठोस व परिणामोन्मुखी…

Read Full News

डूंगरपुर: धंबोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 19 साल से फरार स्थायी वारंटी पोपटलाल गुजरात से गिरफ्तार।

डूंगरपुर जिले की धंबोला थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले 19 वर्षों से फरार चल रहे एक शातिर स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है. आरोपी अपनी पहचान बदलकर गुजरात में छिपकर रह रहा था. जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के…

Read Full News

डूंगरपुर पुलिस का “ऑपरेशन त्रिनेत्र”: 30 हजार का इनामी अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार, फर्जी पहचान के साथ काट रहा था फरारी

डूंगरपुर जिले में अपराधियों और तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत डूंगरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस की स्पेशल टीम (DST) ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान और पंजाब में आतंक का पर्याय बने 30 हजार रुपये के इनामी नशीली दवाओं के तस्कर को गिरफ्तार किया…

Read Full News

एक्शन मोड में जिला कलेक्टर देशलदान: डूंगरपुर शहर की सड़कों पर पैदल घूमकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा, अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

डूंगरपुर जिले के नवागत जिला कलेक्टर देशलदान ने कार्यभार संभालते ही शहर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए जमीनी स्तर पर मोर्चा संभाल लिया है. बुधवार को जिला कलेक्टर शहर के भ्रमण पर निकले और पैदल घूमकर विभिन्न क्षेत्रों का बारीकी से निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने शहर के सौंदर्यीकरण, लाइट व्यवस्था और अतिक्रमण…

Read Full News

डूंगरपुर नगर परिषद का बड़ा एक्शन: शहर की दीवारें गंदी करने वाले 3 कोचिंग सेंटर्स पर होगी FIR, आयुक्त के कड़े निर्देश

डूंगरपुर स्वच्छता सर्वेक्षण में देश के शीर्ष शहरों में अपनी पहचान बनाने वाले डूंगरपुर शहर की खूबसूरती से खिलवाड़ करने वालों पर अब गाज गिरना शुरू हो गई है. नगर परिषद आयुक्त प्रकाश डूडी ने शहर को “बदरंग” करने वाले पोस्टर और बैनर माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए तीन प्रमुख कोचिंग संस्थानों के…

Read Full News

डूंगरपुर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी कानपुर सेंट्रल-असारवा स्पेशल ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

डूंगरपुर रेल यात्रियों और क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. गर्मियों की छुट्टियों में यात्रा करने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कानपुर सेंट्रल-असारवा-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है. राहत की बात यह है कि इस ट्रेन का ठहराव डूंगरपुर रेलवे स्टेशन पर…

Read Full News