Headlines

डूंगरपुर: लिलवासा मोड पर लूट और जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

डूंगरपुर जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में दोवड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब ढाई महीने पहले लिलवासा मोड पर हुई लूट और जानलेवा हमले के मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया लठ और स्टील का कड़ा भी बरामद किया है.

क्या था पूरा मामला?

घटना 27 फरवरी 2026 की है. प्रार्थी भोपालसिंह (रिटायर्ड कर्मचारी) के पुत्र लोकवर्धन सिंह अपने साथियों के साथ जेसीबी का काम खत्म कर स्कूटी से घर लौट रहे थे. रात करीब 07:45 बजे लिलवासा मोड पर पीछे से आई एक तेज रफ्तार ईको गाड़ी ने उनका रास्ता रोक लिया. गाड़ी में सवार 3-4 बदमाशों ने शराब के लिए रुपयों की मांग की. विरोध करने पर आरोपियों ने लोकवर्धन पर लोहे के सरिए, चाकू और कड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

गंभीर रूप से किया था घायल

इस हमले में लोकवर्धन के दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई और सिर, गाल व कपाल पर गंभीर चोटें आईं. गंभीर हालत में उसे डूंगरपुर के जनरल हॉस्पिटल से उदयपुर के महाराणा हॉस्पिटल रेफर किया गया था. आरोपी उसके पास से 10,500 रुपये लूटकर फरार हो गए थे.

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर की सूचना और पुंजपुर से बनकोड़ा के बीच लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर आरोपियों की पहचान की. पुलिस ने गजेन्द्र (24) और विजयपाल (22), दोनों निवासी मोवाई फला धामण, को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब मामले के अन्य पहलुओं और फरार साथियों की तलाश में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *