Headlines

उदयपुर: चिरवा टनल के पास तेज रफ्तार वाहन ने पैंथर को मारी टक्कर, अचेत होने के बाद जंगल में ओझल हुआ वन्यजीव

उदयपुर-नाथद्वारा मार्ग पर स्थित चिरवा टनल के समीप रविवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया. यहाँ तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक पैंथर गंभीर रूप से घायल हो गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पैंथर काफी देर तक सड़क के बीचों-बीच अचेत अवस्था में पड़ा रहा, जिससे मार्ग पर दोनों…

Read More

उदयपुर: पहाड़ा के संत सरोवर तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत, 24 घंटे बाद सिविल डिफेंस ने निकाला शव

उदयपुर जिले के खेरवाड़ा-नयागांव उपखंड अंतर्गत पहाड़ा थाना क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है. यहां के प्रसिद्ध संत सरोवर तालाब में नहाने गए एक 45 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई. राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग (सिविल डिफेंस) की टीम ने करीब 24 घंटे के अथक रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद रविवार सुबह शव…

Read More

उदयपुर: शोभागपुरा 100 फीट रोड पर दिनदहाड़े दुस्साहस, दुकान में घुसकर गुल्लक से 35 हजार पार

उदयपुर शहर के सबसे व्यस्त व्यापारिक इलाकों में शुमार शोभागपुरा 100 फीट रोड पर रविवार दोपहर अपराधियों ने पुलिस की गश्त और जन-भीड़ को ठेंगा दिखाते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. कुबेर इंटरप्राइजेज नामक दुकान को निशाना बनाते हुए दो बाइक सवार बदमाशों ने महज चंद मिनटों में गुल्लक तोड़कर करीब 35 हजार…

Read More

उदयपुर: बीएन कॉलेज के सामने अनियंत्रित होकर पलटा टैंकर, चपेट में आई कार और कई बाइक; टला बड़ा हादसा

उदयपुर में बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसा होते-होते रह गया. शहर के व्यस्ततम इलाकों में से एक, भूपाल नोबल्स (बीएन) कॉलेज के सामने एक तेज रफ्तार टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. खड़ी गाड़ियों…

Read More

उदयपुर भींडर: प्रचंड गर्मी में आस्था की पराकाष्ठा; डेरावड़ मठ में ‘नव धूणी अग्नि तपस्या’ का भव्य समापन

उदयपुर मेवाड़ क्षेत्र के भींडर के निकट डेरावड़ स्थित श्री रूपनाथ जी मठ में आस्था और कठिन साधना का एक अद्वितीय उदाहरण देखने को मिला. अप्रैल माह की झुलसा देने वाली गर्मी के बीच, यहाँ आयोजित छठी 21 दिवसीय ‘नव धूणी अग्नि तपस्या’ का गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य समापन हुआ. नौ…

Read More

उदयपुर: NH-58E पर ओवरलोड ट्रक का एक्सल टूटा, खेरिया घाटा में लगा 1 किमी लंबा जाम

उदयपुर-झाड़ोल नेशनल हाईवे-58ई पर शुक्रवार सुबह एक बड़े हादसे की आशंका के बीच लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. खेरिया घाटा के पास भूसे से भरे एक ओवरलोड मिनी ट्रक का एक्सल अचानक टूट गया, जिससे ट्रक बीच सड़क पर ही फंस गया. इस घटना के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग…

Read More

उदयपुर: झाड़ोल में अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड़; 60 साल का बुजुर्ग घर में बना रहा था बंदूकें, 6 टोपीदार राइफलें जब्त

उदयपुर जिले के झाड़ोल उपखंड क्षेत्र में फलासिया थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने पीपलबारा गांव में चल रही एक अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए 60 वर्षीय एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है. आरोपी अपने ही घर की आड़ में अवैध टोपीदार बंदूकों…

Read More

उदयपुर: प्लास्टिक पाइप गोदाम में भीषण आग, चपेट में आई दुकानें; शादी समारोह में मची अफरा-तफरी

उदयपुर जिले के गोगुंदा कस्बे में बुधवार रात एक प्लास्टिक पाइप के गोदाम में भीषण आग लग गई. निकुंज वाटिका के ठीक पीछे स्थित इस गोदाम में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे वहां रखा सिंचाई का कीमती सामान जलकर राख हो गया. इस आगजनी की चपेट में आने…

Read More

उदयपुर: पुराने विवाद में घर को लगाई आग, 4 मवेशियों की मौत; अनाज और जेवर भी हुए राख

उदयपुर जिले के ओगणा थाना क्षेत्र अंतर्गत अजयपुरा गांव में बुधवार दोपहर प्रतिशोध की आग ने एक परिवार का सब कुछ छीन लिया. पुराने विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने दूसरे के घर में आग लगा दी, जिससे न केवल मकान जलकर खाक हो गया, बल्कि बाड़े में बंधे चार मवेशियों की भी दर्दनाक मौत…

Read More

उदयपुर: बेकाबू होकर पहाड़ी से टकराया ट्रक, भीषण आग में जलकर राख हुआ आंगनबाड़ी का पोषाहार

उदयपुर-ईडर नेशनल हाईवे 58-ई पर बुधवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. बाघपुरा थाना क्षेत्र के रणघाटी इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे पहाड़ी से जा टकराया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और शॉर्ट सर्किट के कारण उसमें भीषण आग लग गई. देखते…

Read More