Headlines

बांसवाड़ा: अनियंत्रित कार को बचाने के प्रयास में लोधा तालाब में गिरा पेपर रोल से भरा ट्रक, चालक और साथी सुरक्षित

बांसवाड़ा जिले के राज तालाब थाना क्षेत्र स्थित लोधा तालाब के पास शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. मध्य प्रदेश से गुजरात जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सीधे तालाब में जा गिरा. गनीमत यह रही कि इस भयानक दुर्घटना…

Read More

बांसवाड़ा: महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा देकर लौट रही छात्रा का ऑटो पलटा; हादसे में पिता की मौत, बेटी घायल

बांसवाड़ा सदर थाना क्षेत्र के जानामेडी के पास शुक्रवार शाम एक अनियंत्रित ऑटो पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया. बेटी को महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा दिलाकर घर लौट रहे पिता की इस हादसे में असमय मौत हो गई, जबकि बेटी को हल्की चोटें आई हैं. पुलिस के अनुसार, प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी (सेमरथली) निवासी…

Read More

उदयपुर: पिछोला झील किनारे होटल की दूसरी मंजिल से गिरकर 2 वर्षीय बच्ची की मौत

उदयपुर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। पिछोला झील किनारे स्थित जगत निवास पैलेस होटल की दूसरी मंजिल की खिड़की से गिरकर दिल्ली से आई दो वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई. घटना के बाद होटल की सुरक्षा व्यवस्था और भवन निर्माण की बनावट को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं….

Read More

उदयपुर: दूध लेने निकले युवक पर गिरा हाईटेंशन तार, दर्दनाक मौत; 3 घंटे जाम के बाद मुआवजे पर बनी सहमति

उदयपुर शहर से सटे लकड़वास गांव में शुक्रवार सुबह बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया. घर से महज 20 मीटर दूर दूध लेने निकले 38 वर्षीय युवक पर अचानक हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिर गया. करंट लगने से तुरंत आग भड़क उठी और युवक जिंदा जल गया. मौके…

Read More

डूंगरपुर: रामसागड़ा क्षेत्र में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, 2 युवकों की मौके पर मौत; 3 गंभीर घायल

डूंगरपुर जिले के रामसागड़ा थाना क्षेत्र में गामड़ी अहाड़ा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. यहाँ दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच…

Read More

बांसवाड़ा: गेमन पुल पर बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित होकर रैलिंग तोड़ नदी में लटका 16 टायरा ट्रक, चालक को आई थी झपकी

बांसवाड़ा रतलाम मार्ग पर स्थित माही नदी के प्रसिद्ध गेमन पुल पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा होते-होते टल गया. रतलाम की ओर से आ रहा एक भारी-भरकम 16 टायरा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और पुल की सीमेंटेड रैलिंग व बैरिकेड्स को तोड़ते हुए नदी की तरफ हवा में लटक गया. गनीमत यह…

Read More

बांसवाड़ा: अमरथुन गांव में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटा यात्रियों से भरा ऑटो; दो बच्चों समेत 5 गंभीर घायल

बांसवाड़ा जिले के घाटोल थाना क्षेत्र से इस वक्त की एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है. क्षेत्र के अमरथुन गांव के पास यात्रियों से भरा एक ऑटो (टेम्पो) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. रफ्तार तेज होने के कारण ऑटो पलटने के बाद काफी दूर तक घिसटता चला गया, जिससे उसमें…

Read More

उदयपुर: गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, आगे चल रहे ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार; युवक-युवती की मौके पर मौत

उदयपुर जिले के गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर एक बेहद दर्दनाक और भीषण सड़क हादसा सामने आया है. हाईवे पर जेलानी के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक बड़े ट्रक (ट्रेलर) में पीछे से जोरदार तरीके से जा घुसी. टक्कर इतनी भीषण और भयानक थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह…

Read More

उदयपुर: अमरनाथ दर्शन कर लौट रहे सलूंबर के श्रद्धालुओं की बस धू-धू कर जली, CRPF ने सुरक्षित निकाला

अमरनाथ बाबा बर्फानी के दर्शन कर वापस लौट रहे उदयपुर संभाग के सलूंबर जिले के श्रद्धालुओं की बस में जम्मू के रामबन जिले में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते पूरी बस बीच हाईवे पर धू-धू कर जलकर राख हो गई. गनीमत यह रही कि बस में सवार सराड़ा ब्लॉक के ढाकड़ा (सलूंबर) गांव…

Read More

डूंगरपुर: सरकारी स्कूल में ऑफिस की छत का प्लास्टर गिरा, दो शिक्षक गंभीर रूप से घायल; जिला अस्पताल में भर्ती

डूंगरपुर जिले से एक बड़ी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, जहाँ शिक्षा के मंदिर में एक बड़ा हादसा हो गया है. वरदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजकीय प्राथमिक विद्यालय ‘मारगिया महूड़ा’ में स्कूल कार्यालय (ऑफिस) की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर गया. इस दर्दनाक हादसे में ऑफिस…

Read More