Headlines

डूंगरपुर: बिछीवाड़ा पुलिस की रतनपुर बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, मसालों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 35 लाख की अवैध शराब जब्त; तस्कर गिरफ्तार

डूंगरपुर जिले की बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने राजस्थान-गुजरात के रतनपुर बॉर्डर पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस ने एक बंद बॉडी ट्रक कंटेनर से करीब 35 लाख रुपये मूल्य की हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है. तस्करी को छिपाने के…

Read More

डूंगरपुर: श्रीलक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में पूर्व राजपरिवार व समाज को कोर्ट से राहत, महारावल बोले- ये हमेशा समाज की संपत्ति

डूंगरपुर शहर के पुराना बस स्टैंड के पीछे स्थित ऐतिहासिक श्रीलक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद मामले में एडीजे (ADJ) कोर्ट से पूर्व राजपरिवार और राजपूत समाज को बड़ी राहत मिली है. न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि छात्रावास और उसकी भूमि श्रीलक्ष्मण देवस्थान निधि ट्रस्ट की संपत्ति है. कोर्ट के इस निर्णय के…

Read More

डूंगरपुर ACB की बड़ी कार्रवाई: 3 हजार की रिश्वत लेते फलातेड़ VDO राजेन्द्र डामोर रंगे हाथ गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) डूंगरपुर की टीम ने गुरुवार को सागवाड़ा क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. एसीबी ने ग्राम पंचायत फलातेड़ के ग्राम विकास अधिकारी (VDO) राजेन्द्र डामोर को टेंट व्यापारी से 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी वीडीओ ने पंचायत में कराए गए…

Read More

डूंगरपुर: शिक्षकों के तबादलों और जर्जर स्कूलों के विरोध में BPVM का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

डूंगरपुर भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा (BPVM) ने गुरुवार को जिले में शिक्षकों के बड़े पैमाने पर हुए तबादलों और जर्जर स्कूल भवनों की समस्या को लेकर पुरजोर विरोध प्रदर्शन किया. संगठन के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज गेट से कलेक्ट्रेट तक विशाल आक्रोश रैली निकाली और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इसके बाद जिला कलेक्टर…

Read More

डूंगरपुर: बकरियों के लिए चारा लेने गए बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, धमाके की आवाज के बाद सड़क पर पड़े मिले

डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के उटिया गांव में बकरियों के लिए चारा लेने गए एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है. बुजुर्ग सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले थे, जिनकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में…

Read More

डूंगरपुर: हल्की बारिश में चरमराई बिजली व्यवस्था, आक्रोशित शहरवासियों ने डिस्कॉम कार्यालय पर दिया धरना

डूंगरपुर बुधवार दोपहर हुई महज दो मिनट की तेज बारिश ने अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डिस्कॉम) की बिजली व्यवस्था और मानसूनी रखरखाव के दावों की पोल खोलकर रख दी. हल्की बारिश शुरू होते ही पुराने शहर के दर्जनों इलाकों में बिजली की सप्लाई ठप हो गई, जो देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी….

Read More

डूंगरपुर: रुक-रुक कर बारिश जारी: सोम व माही नदी में आवक से टापू बना बेणेश्वर धाम, 26 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट

डूंगरपुर जिले में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी बारिश का दौर जारी रहा. सुबह की शुरुआत हल्की फुहारों और रिमझिम बारिश के साथ हुई. आसमान में घनघोर काले बादल छाए रहने से दिन में भी अंधेरे जैसा अहसास बना रहा. बीते 24 घंटों के दौरान जिले में औसत 1 इंच बारिश दर्ज की गई…

Read More

डूंगरपुर: रामसागड़ा क्षेत्र में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, 2 युवकों की मौके पर मौत; 3 गंभीर घायल

डूंगरपुर जिले के रामसागड़ा थाना क्षेत्र में गामड़ी अहाड़ा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. यहाँ दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच…

Read More

डूंगरपुर: हत्या के मामले में 3 साल से फरार आरोपी कुवैत से लौटते ही गिरफ्तार, चौरासी पुलिस ने जंगल से दबोचा

डूंगरपुर जिले की चौरासी थाना पुलिस ने हत्या के एक गंभीर मामले में पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. वारदात के बाद आरोपी विदेश (कुवैत) भाग गया था. हाल ही में उसके घर लौटने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए…

Read More

डूंगरपुर: बिछीवाड़ा में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पेपर लीक मामले को लेकर फूंका पीएम मोदी का पुतला

नीट (NEET) जैसी बड़ी परीक्षाओं में धांधली और देश भर में 150 से अधिक पेपर लीक होने के विरोध में बुधवार को बिछीवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, डूंगरपुर जिलाध्यक्ष एवं विधायक गणेश घोघरा के निर्देशानुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते…

Read More